फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahipal group occupies all three posts of Nakur Bar Association

Meerut News: नकुड़ बार एसोसिएशन के तीनों पदों पर महीपाल गुट का कब्जा

Sat, 08 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahipal group occupies all three posts of Nakur Bar Association
नकुड़। तहसील बार संघ के संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में महीपाल सिंह गुट ने एकतरफा जीत हासिल कर अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष तीनों पदों पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी विनोद पाल ने बताया कि तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि कुल 137 वोटों में से 135 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद हुई मतगणना में बार संघ अध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह गुट के यशपाल सिंह ने 79 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं प्रगतिशील गुट के हरपाल सिंह को 55 मत मिले। यशपाल सिंह 24 मतों के अंतर अध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद पर महिपाल सिंह को गुट के उम्मीदवार मुर्सलीन को 67 वोट मिले, जबकि विपक्षी गुट के अरविंद को 66 मत मिले। इस पद पर दो वोट निरस्त रहे। मुर्सलीन ने एक वोट के अंतर से चुनाव जीता। कोषाध्यक्ष पद पर सूरजभान ने 70 वोट लेकर जीत हासिल की। जबकि विपक्षी उम्मीदवार ताजुद्दीन को 65 वोट मिले।
विज्ञापन

विनोद पाल ने बताया कि सीनियर काउंसलिंग पद पर सुशील चौधरी व संदीप जैन तथा जूनियर काउंसलिंग पद पर अल्ताफ व रवि कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया था। उन्होंने बताया कि तहसील बार संघ के लिए सुधीर मित्तल को उपाध्यक्ष व विजेंद्र कुमार को सह सचिव पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद पाल, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह, महेंद्र पाल व संजीव चौहान की देखरेख में बार संघ का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed