फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahio ke liye pink auto

शहर में अब महिलाओं के लिए पिंक ऑटो

Tue, 06 Sep 2016 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
mahio ke liye pink auto
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पिंक ऑटो चलवाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगले सप्ताह से ट्रैफिक पुलिस इसके लिए ऑटो चालकों का सत्यापन भी शुरू कर देगी। गुलाबी कलर के इन ऑटो में पुरुषों का बैठना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों को शिकायतें मिलती रहती हैं कि ऑटो या टेंपो में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता होती है। कई बार तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाया जाता है तो साथ सफर करने वाले युवक महिला यात्रियों से छेड़छाड़ करते हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित सफर को देखते हुए पिंक कलर के ऑटो चलवाने का निर्णय लिया है। जिन रूटों पर ऑटो चलाए जाने हैं, उनका खाका भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


महिला चालकों को प्राथमिकता
पुलिस कोशिश कर रही है कि यदि पिंक ऑटो चालक के लिए महिलाओं के आवेदन मिलते हैं तो उन्हें इसके लिए प्राथमिकता दी जाएगी। महिला चालकों के आवेदन न मिलने पर पुरूष चालकों को मौका दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले पुलिस उनका पूरी तरह से सत्यापन करेगी। जिसके बाद पूरी तरह से महिलाओं के लिए चलने वाले इन ऑटो का रंग गुलाबी कलर में बदलवा दिया जाएगा। इसके लिए एसपी ट्रैफिक किरन यादव, सीओ ट्रैफिक वंदना मिश्रा, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मीटिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा पिंक ऑटो का रूट
- तेजगढ़ी चौराहे से विवि रोड और कमिश्नरी आवास चौराहा
- तेजगढ़ी से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर
- कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाइल
- जीरोमाइल चौराहे से मोदीपुरम
- जीरो माइल से रेलवे रोड होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन
- जीरो माइल से मवाना रोड पर रजपुरा
- दिल्ली रोड पर बेगमपुल से बागपत अड्डे तक

रात का सफर प्रीपेड ऑटो से
शहर में अब रात्रि दस बसे से सुबह छह बजे तक के बीच प्रीपेड ऑटो चलाने का भी प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इनका मुख्य रूट सिटी रेलवे स्टेशन से भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल और सोहराब गेट बस अड्डे तक का रहेगा। इन टेंपो के लिए प्रति किमी की दर से किराया निर्धारित किया जाएगा। जो निर्धारित किराये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए प्रीपेड ऑटो बुकिंग बूथों का चयन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 50 टेंपो को शामिल होंगे।


महिला सुरक्षा सर्वोपरि
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी इसको दृष्टिगत रखते हुए प्लान बनाएं। इन्हीं निर्देशों पर महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पिंक ऑटो का प्रस्ताव तैयार किया है। वैसे भी ट्रैफिक विभाग में एसपी और सीओ दोनों महिलाएं ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed