{"_id":"68dfcf52040de8f7610b37bb","slug":"mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastris-birth-anniversary-celebrated-meerut-news-c-14-1-mrt1027-992766-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई
Fri, 03 Oct 2025 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानकचंद सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सवा आठ बजे हवन किया गया एवं 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। मेरठ बार के अध्यक्ष संजय शर्मा महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिला जज अचल नारायण सकलानी, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित राणा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अपर जिला जज मौ. असलम सिद्धकी, पवन कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमपी पी0 शर्मा, महेन्द्र पाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, पूर्व महामंत्री जितेन्द्र सिंह बना, प्रबोध कुमार शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन