{"_id":"60464d928ebc3ec89979706a","slug":"mahashivratri-update-news-can-buy-250-ml-gangajal-for-30-rupees-from-post-office-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर डाकघर से खरीदें गंगाजल, 30 रुपये में मिलेगी 250 एमएल की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर डाकघर से खरीदें गंगाजल, 30 रुपये में मिलेगी 250 एमएल की बोतल
Mon, 08 Mar 2021 09:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में महाशिवरात्रि से पूर्व घंटाघर मुख्य डाकघर में गंगोत्री का जल मंगवाया गया है। 250 एमएल बोतल की कीमत 30 रुपये है। हेड पोस्ट मास्टर हरीश कुमार और उप डाकघर अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि स्टॉक में 382 बोतलें हैं। बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार या अन्य तीर्थ पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे लोग महाशिवरात्रि पर अभिषेक और पूजन के लिए डाकघर से गंगाजल खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं हाईवे पर दिल्ली और नोएडा क्षेत्र के कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। शिवरात्रि 11 मार्च की है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर पाबंदी के चलते कुछ श्रद्धालु फाल्गुन मास में कांवड़ ला रहे हैं। मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
बाबा औघड़नाथ मंदिर में मेरठ और आसपास के कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 500 के आसपास इस बार कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था पूर्ण हो गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण पर आईं 257 आपत्तियां, जल्द होगा सूची का अंतिम प्रकाशन
समिति के महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर चार पहल की विशेष पूजा होगी। उधर, बच्चा पार्क सिटी सेंटर के पास कांवड़ सेवा शिविर का रविवार शाम शुभारंभ किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/