फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahapaur aur nagrayukt ka putla phuka

महापौर और नगरायुक्त का पुतला फूंका

Tue, 22 May 2018 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
mahapaur aur nagrayukt ka putla phuka
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
    
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू जागरण मंच महानगर के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि नौचंदी मेले के समापन पर पटेल मंडप में भजन संध्या का कार्यक्रम था। लेकिन साजिश के तहत कार्यक्रम शुरू होते ही इसे समाप्त करा दिया। महापौर व नगर आयुक्त मंच से उठकर बाहर चले गए। यह हिंदू समाज का अपमान है। मंच के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान शंकर के भजन पर जब एक बच्चे ने नृत्य की प्रस्तुति शुरू की तभी दूसरे संप्रदाय के लोग अंदर आ गए। उन्होंने साउंड व लाइट बंद करा दीं। उन्होंने महापौर व नगर आयुक्त से हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर विनोद विलसन, दीपक राघव, मुकुल यादव, अनिल ऐरा, संजय, प्रदीप शाह, रामपाल सिंह, मनोज गर्ग, संजीव प्रधान, विमल तिवारी, भानु प्रताप, राजीव गोयल, पंकज अग्रवाल, सचिन सिरोही, शैलेंद्र वाल्मीकि, अंकुर रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed