फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahant who was bringing Kanwar received threat

संशोधितः महंत को मिली धमकी

Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahant who was bringing Kanwar received threat
कांवड़ ला रहे महंत को मिली धमकी
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में पार कराया जनपद का बॉर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांवड़ ला रहे हिंदू क्रांति कारी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र पुरी को फोन पर धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद वह खतौली में आर्यसमाज मंदिर के बाहर अपनी कांवड़ रोककर बैठ गए। बाद में पुलिस सुरक्षा में उन्हें जिले की सीमा से पार कराया गया।

महंत का कहना है कि वह पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को न्याय दिलाने के लिए कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार क्षेत्र के मंगलौर में चार बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उनकी मदद की और सकुशल बॉर्डर पार कराया। खतौली में गंगनहर से आगे आने के बाद उन्हें फोन पर धमकी दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्होंने वह नंबर भी दिया, जिससे धमकी दी गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महंत को सकुशल जनपद मुजफ्फरनगर का बार्डर पार कराया। खतौली गंगनहर पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंत का स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed