फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahakumbh 2024: Polluted water should not reach the devotees, industries will remain closed for 24 days

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं तक न पहुंचे प्रदूषित जल, वेस्ट यूपी के 11 जिलों में 24 दिन बंद रहेंगे उद्योग

Tue, 03 Dec 2024 09:06 AM IST
डिंपल सिरोही मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

महाकुंभ मेले को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 24 दिन उद्योग बंद रहेंगे। इसके लिए जिलेवार कमेटी भी बना दी गई है। बताया गया कि इस निर्णय से 11 जिलों के 543 उद्योगों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Mahakumbh 2024: Polluted water should not reach the devotees, industries will remain closed for 24 days
महाकुंभ 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन तैयारी में जुटा है। अलग-अलग स्नान पर वेस्ट यूपी के करीब 11 जिलों के 543 उद्योग 24 दिन तक बंद रहेंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। जिलेवार कमेटी भी बना दी गई है।

विज्ञापन


महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा पर शुरू हो जाएगा, जबकि पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश शासन महाकुंभ की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


स्नान जिन अवधियों में होगा, उससे पहले चार-चार दिन तक करीब 11 जिलों के 543 उद्योग बंद किए जाएंगे। 24 दिन तक इकाइयों का संचालन बंद करने का रोस्टर अलग-अलग तिथि में बनाया गया है। खास बात यह है कि औद्योगिक इकाइयों का संचालन इस तरह से बंद किया गया है, जिससे पानी सहायक नदियों द्वारा गंगा तक न पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार महाकुंभ मेले के दौरान अगर किसी औद्योगिक इकाई से रंगीन व प्रदूषित उत्प्रवाह बाहर आया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम को संयुक्त रूप से लगाया गया है। वह लगातार इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।

यह है औद्योगिक इकाइयों का विवरण
मेरठ/बागपत             54
बुलंदशहर             51
गाजियाबाद- हापुड़ 260
ग्रेटर नोएडा             74
मुजफ्फरनगर/ शामली 62
सहारनपुर             22
बिजनौर/अमरोहा             20

यह हैं प्रमुख स्नान.... ऐसे बंद होंगे उद्योग
पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025
बंद 4, 5, 6, 13 जनवरी
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 शाही स्नान
5, 6, 7, 14 जनवरी
मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 शाही स्नान
20, 21, 22, 29 जनवरी
बसंत पंचमी 3 फरवरी 2025 शाही स्नान
25, 26, 27, जनवरी व 3 फरवरी
माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025
3, 4, 5, 12 फरवरी
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025
17, 18, 19, 26 फरवरी

इन जनपदों में बंद रहेंगे उद्योग
बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, गजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में सिंचाई विभाग की सूचना के अनुसार इन जनपदों से गंगा नदी का जल सामान्य प्रवाह की स्थिति में नौ दिन में प्रयागराज पहुंचता है, जिसको लेकर चार दिन तक उद्योगों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

कहीं भी कर सकती है कमेटी निरीक्षण
महाकुंभ मेले को लेकर औद्योगिक इकाइयों पर तलवार लटकी हुई है। जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी और सीपीसीबी की थर्ड पार्टी निरीक्षण कहीं भी कर सकती है। अगर किसी औद्योगिक इकाई से रंगीन उत्प्रवाह और जल प्रदूषित मिला व ईटीपी प्लांट बंद मिला तो उस पर कार्रवाई तय है। इसे लेकर पहले ही क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी कर ली है।

महाकुंभ को लेकर औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय कमेटी बना दी गई है। सभी स्नान पर उद्योगों को बंद करने की सूचना दी जाएगी। कोई भी लापरवाही मिली तो बंदी की कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है। - भुवन प्रकाश यादव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed