{"_id":"5a804ac54f1c1b8e238b7e0e","slug":"maha-shivaratri-2018-bam-bam-bole-jai-shiv-shankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2018 : हाईवे पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2018 : हाईवे पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ लाते कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर भोले का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए कांवड़ लिए भोले के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़िए वाहनों पर डीजे के पीछे थिरकते चल रहे हैं। कांविड़यों के इन जत्थों में झांकी भी चल रही हैं। कलाकार शिव पार्वती की झांकी में डीजे पर नाचते झूमते चल रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
बिजनौर में नगीना, शेरकोट, भूतपुरी, अफजलगढ़ में पुलिस पिकेट लगाई गई है। जगह-जगह लगे कैंपों में रुक रुककर कांवड़िए रात गुजार रहे हैं। शिविरों में कांविड़यों के खाने, पीने की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों का रैला देख नगीना, भूतपुरी तिराहे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। इस मार्ग से हल्के वाहनों को गुजरने की ही छूट दी गई है। हजारों की संख्या में शिवभक्त प्रतिदिन यहां से गुजर रहे हैं। रामगंगा पुल पर कोतवाल प्रेमवीर राणा ने पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। हाईवे पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के जत्थों के जयकारों से वातावरण शिवमय हो रहा है। धामपुर में भी भारी संख्या में कांवड़िए शिवमंदिर, ब्लाक परिसर में रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/