फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maha Mandleshwar Yatindranand Giri Maharaj said: Brahmin is disappointed with BJP, said big thing about RLD

महा मंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज बोेले: ब्राह्मण भाजपा से निराश है, रालोद के बारे में कह डाली बड़ी बात

Thu, 27 Jan 2022 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर यतींद्र नंद गिरी महाराज ने कहा कि भाजपा ने इस बार ब्राह्मणों की अपेक्षा की है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Maha Mandleshwar Yatindranand Giri Maharaj said: Brahmin is disappointed with BJP, said big thing about RLD
यतींद्रानंद गिरि महाराज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पल्लवपुरम स्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के आवास पर को आयोजित हुई, प्रेस कांफ्रेंस में जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर यतींद्र नंद गिरी महाराज ने कहा कि भाजपा ने इस बार ब्राह्मणों की अपेक्षा की है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में इस बार टिकट में भी ब्राह्मणों की उपेक्षा की गई है। सुनील भराला का टिकेट काटना दुर्भाग्य पूर्ण है।

विज्ञापन


यतींद्र नंद गिरी महाराज ने बताया की एक सप्ताह से मैं पश्चिम उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं, जगह-जगह जहां भी जाता हूं, वहां ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है। बहुत पहले ब्राह्मण समाज कांग्रेस का समर्थक था, वहां से निराश हुआ बसपा को भी समर्थन दिया था। लेकिन वहां से भी निराश हो गया बसपा में सम्मान मिला था, लेकिन उससे ज्यादा निराशा मिली थी।

विज्ञापन

समय रहते अगर भाजपा ने ब्राह्मणों को सम्मान नहीं दिया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजनीति में पिछड़ों की बात होती है अति पिछड़ों की बात होती है ब्राह्मणों की बात नहीं होती। इस देश की संस्कृति इस देश की परंपरा को ब्राह्मण समाज ने बना कर रखा है, कहीं न कहीं ब्राह्मण को भी खड़े होने के लिए स्थान चाहिए राजनीति में ब्राह्मणों की बात करना वाले भी होना चाहिए।

ब्राह्मणों की नाराजगी का कारण है सम्मान पूर्वक दो शब्द भी कोई नहीं बोलता है, ब्राह्मणों के सशक्त नेता को काटा जा रहा है। ब्राह्मणों को राजनीति में ब्राह्मणों को मतों के अनुसार भी कुछ नहीं दिया जा रहा है प्रदेश में 18% ब्राह्मण है। समय रहते हुए भारतीय जनता पार्टी को यह अवसर है वह चाहे तो ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर कर सकती है।

राष्ट्रीय लोकदल ने कभी भी नहीं किया जाटों का उत्थान
राष्ट्रीय लोक दल पार्टी जाटों की राजनीति करती है, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल ने कभी भी जाटों का उत्थान नहीं किया है। लोकदल ने यह किया है कि पूरे पश्चिम के अंदर मुस्लिम  माफिया नेता है उन सबको राष्ट्रीय लोकदल की सीढ़ी स्थापित करने के लिए उपयोग कराया है। पश्चिम के जितने भी मुस्लिम माफिया नेता है, वह राष्ट्रीय लोकदल के सीडी के सहारे ही आगे बढ़ रहे हैं और पश्चिम में मुस्लिम वाद खड़ा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी ने अभी पश्चिम के लगभग सौ जाट नेताओं को बुलाया अच्छी बात है लेकिन प्रदेश के अंदर 18% ब्राह्मण हैं, जो एक निर्णायक भूमिका रखता है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक ब्राह्मणों के नेताओं को बुलाकर कहीं पर भी मान सम्मान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed