फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anil Dujana Encounter: Magisterial inquiry started in Anil Dujana encounter case

Meerut News: अनिल दुजाना एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया

Fri, 26 May 2023 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो अनिल दुजाना एनकाउंटर, अमर उजाला, मेरठ
अनिल दुजाना एनकाउंटर, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 10:53 AM IST
सार

एसटीएफ ने अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। एसटीएफ की स्कॉर्पियो के सामने वाले शीशे में दो गोली मारी गई, जो अनिल दुजाना की तरफ से चलाई गई थीं। जिस स्कॉर्पियो में अनिल दुजाना था उसमें भी दो गोली लगी मिलीं, जो जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने चलाई थीं। अब इस एनकाउंटर की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Anil Dujana Encounter: Magisterial inquiry started in Anil Dujana encounter case
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। इसमें एनकाउंटर से संबंधित साक्ष्य मांगे गए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट गामिनी सिंघला ने बताया कि चार मई को गौतमबुद्धनगर के दुजाना गांव निवासी अनिल दुजाना की मेरठ एसटीएफ से मुठभेड़ हुई थी। इसमें गोली लगने से अनिल दुजाना की मौत हो गई है, जिस पर 60 से अधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति एनकाउंटर से संबंधित साक्ष्य पेश करना चाहता है तो वह 31 मई से पहले कार्यालय में पेश कर सकता है। इसके अलावा यदि कोई मौखिक तौर पर अपना बयान दर्ज कराना चाहता है तो वह आ सकता है। बता दें, कि जानी थाना क्षेत्र में चार मई को एसटीएपु ने अनिल दुजाना को मार गिराया था।
विज्ञापन


इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। जिसमें मेरठ पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा लखनऊ से भी फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल, अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने इस पर सवाल उठाए थे। आरोप था कि योजनाबद्ध तरीके से एनकाउंटर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed