फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made women aware of their rights

Meerut News: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Wed, 08 Apr 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Made women aware of their rights
सरधना। गांव अटेरना में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को बताया कि अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ वह आवाज उठा सकें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई हेल्पलाइन नंबर और योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं को अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने आपात स्थिति में बिना हिचकिचाहट पुलिस से संपर्क करने और आत्मनिर्भर बनकर समाज में बराबरी का हक पाने पर जोर दिया। इस अवसर पर रेनू चौधरी, पुष्पा मलिक, उपनिरीक्षक नितिन सारस्वत और तेजवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed