फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maaya ko chahiye

माया को पैसा, मुलायम को चाहिए गुंडे : अवतार सिंह भड़ाना

Fri, 29 Jul 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 29 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
maaya ko chahiye
अवतार सिंह भड़ाना - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व सांसद और भाजपा नेता अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि इस समय यूपी गुर्जर नेतृत्व की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में वह इस विधानसभा चुनाव से पहले गुर्जर समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यूपी में करीब 100 सीटों को गुर्जर बिरादरी सीधे प्रभावित करती है। भाजपा की सरकार बनाने में गुर्जर समाज अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

अवतार सिंह भड़ाना करीब 24 साल कांग्रेस में रहने के साथ ही चार बार सांसद रहे। भड़ाना 1999 में मेरठ लोकसभा सीट से कांग्रेस से सांसद बने थे। इस लोकसभा चुनाव में भी वह कांग्रेस से ही लड़े, लेकिन मोदी लहर में हार गए और कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से मेरठ आए अवतार सिंह भड़ाना बली गांव के शहीद सतीश मावी के घर परिजनों को श्रद्धांजलि देने गये। इसके बाद गोविंदपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल गये। शाम को माल रोड स्थित अपने पुराने आवास पर मीडिया से वार्ता करते हुए भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार युक्त सरकार दी, जिसमें तमाम घोटाले हुए और देश की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी। इसके साथ ही देश को सामरिक दृृष्टिकोण से कमजोर किया। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा की केंद्र सरकार पर दो साल में एक भी घोटाले का दाग नहीं है और लगातार विश्व में भारत की साख मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़ाना ने कहा कि यूपी के हालात बदतर है। मायावती को पैसा कमाकर देने वाले नेता चाहिए तो मुलायम सिंह यादव को गुंडे माफिया। इसलिए निश्चित रूप से इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महामंत्री हरीश चौधरी, अशोक खेप्पड़, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, नरेश गुर्जर एडवोकेट, नीरज जटौली, मुखिया गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed