{"_id":"577818484f1c1bd04979b92c","slug":"maansoon-ki-baarish","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की बारिश से मौसम कूल-कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बारिश से मौसम कूल-कूल
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
मानसून में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। झमाझम बारिश से छह डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया। अब तक मानसून की 10 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। इससे पहले जून में 91 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा है।
बारिश के बावजूद जून में भीषण गर्मी पड़ रही थी। पारा सामान्य के आसपास चल रहा था, लेकिन उमस और गर्मी ने लोगों के होश उड़ा रखे थे। शुक्रवार रात अचानक ठंडी हवा के साथ मौसम बदल गया। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। 11 बजे शुरू हुई बारिश करीब ढाई बजे तक होती रही। मौसम विभाग के कार्यालय पर 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। शहर और देहात में रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिन में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 90 और न्यूनतम 83 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि मानसून मेरठ तक पहुंच गया है। अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है।
पारा सामान्य से नीचे
झमाझम बारिश से पारा भी गिर गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शनिवार को पारा सामान्य से भी नीचे रहा। 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
जून की बारिश से अच्छे संकेत
पिछले चार-पांच साल से जून में बारिश बहुत कम हो रही थी। लेकिन इस बार 91 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून से पहले अच्छी बारिश होने से अच्छे संकेत मिले हैं। इस बार मानसून अच्छा रहने की संभावना है।
फसलों की बल्ले-बल्ले
गन्ना, धान समेत अन्य फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। गर्मी और सूरज की तपन के बाद फसलें मुरझा गईं थीं। अब बारिश से उनमें जान पड़ गई है। लोगों ने धान की बुवाई भी शुरू कर दी है।