फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maa Durga goes on a city tour with 48 dolas

Meerut News: 48 डोलों के साथ नगर भ्रमण पर निकली मां दुर्गा

Fri, 03 Oct 2025 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga goes on a city tour with 48 dolas
- शनिवार दोपहर 12 बजे नौचंदी देवी मंदिर पहुंचेगी शोभायात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री कृष्ण मित्र सेवा समिति भाटवाड़ा की ओर से 104वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव ठाकुरद्वारा मंदिर भाटवाड़ा में हुआ। मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। समिति के प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन देवी के एक स्वरूप की पूजा हुई। शिव परिवार का भी पूजन किया गया। यात्रा शाम चार बजे शुरू हुई। यह यात्रा पूरी रात शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शनिवार दोपहर 12 बजे नौचंदी स्थित देवी मंदिर में पहुंचेगी। इस यात्रा के माध्यम से मां दुर्गा 48 डोलों के साथ नगर भ्रमण पर निकली।
नौ डोलों पर देवी मां के नौ स्वरूप विराजमान रहे। देशभक्ति की झांकियों ने भी रोमांचित किया। मां काली का अखाड़ा मुख्य आकर्षण रहा। समिति के महामंत्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बुढ़ाना गेट से सूरजकुंड तक 70 से अधिक स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। मां दुर्गा का पूजन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश सिंघल, विवेक रस्तौगी, अश्वनी त्यागी, मंत्री सोमेंद्र तोमर, कांताकर्दम, नूपूर जौहरी, पीयूश शास्त्री, अश्वनी कुमार, कमल दत्त शर्मा, सुनील, मोहित, गौरव, आशीष रहे।
विज्ञापन

प्रेमपुरी से विसर्जन यात्रा निकली
मेरठ। कंकरखेड़ा प्रेमपुरी स्थित मंदिर महादेव में 22 सितंबर से चल रहे 31 वें दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। पूजन पंडित संजय त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और राजेश खन्ना ने ज्योति प्रचंड की। शोभायात्रा में सर्वप्रथम भगवान गणेश का डोला रहा। इसके बाद भैरव, शंकर और बजरंग बली के डोले रहे। व्यापारियों ने कई जगह यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर डीएवी स्कूल, पैठ बाजार, छोटा बाजार, गुरुनानक बाजार, सरधना रोड होते हुए पायल फर्नीचर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। सभी मूर्तियों को नानू की नहर पर विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज मित्तल, पार्षद किशन वैद्य, बंटी ठाकुर, अश्वनी कुमार, चिराग गुप्ता, भारत भूषण रस्तोगी, रामगोपाल शर्मा, जगमोहन, रवि कुशवाहा, मिंटू गर्ग, शांतनु त्रिपाठी, नितिन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed