फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lucknow's bussinessman haraasment by meerut police

लखनऊ के व्यापारी को घंटों सदर थाने में बैठाया, डीजीपी से शिकायत पर छोड़ा

Tue, 06 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
lucknow's bussinessman haraasment by meerut police
लखनऊ के व्यापारी को घंटों सदर थाने में बैठाया, डीजीपी से शिकायत पर छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। सदर पुलिस ने लखनऊ निवासी व्यापारी आदित्य रस्तोगी को बेवजह कई घंटे थाने में बैठाए रखा। शिकायत डीजीपी तक होने के बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया।
लखनऊ के रहने वाले व्यापारी आदित्य के मेरठ के दूसरे समुदाय के एक व्यापारी पर 15 लाख रुपये बकाया हैं। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहता है। आदित्य दो साल से उसे ढूंढ रहे हैं लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इस बीच आदित्य को पता चला कि सोमवार को स्थानीय व्यापारी के बेटे-बेटी की शादी है। शादी में व्यापारी जरूर शामिल होगा, यह सोचकर आदित्य दो दिन पहले मेरठ आ गए थे।
आदित्य ने घंटाघर स्थित एक होटल में कमरा बुक किया और लगातार व्यापारी से बात करते रहे। मेरठ के व्यापारी ने कहा कि आपके पास अभी राणा स्टील वालों का फोन आएगा। वह जहां कहें, चले जाना। आपका काम हो जाएगा। इतनी देर में इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा का फोन आदित्य के मोबाइल पर पहुंचा और उन्होंने उन्हें सदर बाजार थाने में बुला लिया। वहां आदित्य को पैसे देने के बजाय कई घंटे तक बिठा लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य अपना गुनाह पूछते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद डीजीपी को शिकायत का टृवीट किया गया। डीजीपी से शिकायत के बाद आदित्य को छोड़ा गया। मामले में इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि शिकायत मिली थी कि आदित्य शादी में हंगामा करने आ रहे हैं। इसलिए उनको थाने में बुलाया गया था। उन्होंने थाने में लिखकर दिया है कि वह शादी समारोह में नहीं जाएंगे। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed