फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lowest tender final for Rs 29.29

सामुदायिक किचन के छोटे टेंडर

Sat, 16 May 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lowest tender final for Rs 29.29
मेरठ। हर जरूरतमंद को खाना मुहैया कराने के लिए दो दिन तक चली टेंडर प्रक्रिया को शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। पहले दिन तकनीकी और दूसरे दिन वित्तीय प्रक्रिया पूरी की गई। सरकार की तरफ से प्रति पैकेट 40 रुपये तय किया गया था लेकिन सबसे कम दर 29 रुपये 29 पैसे लगाई गई। चार स्थानों में से तीन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल की उपस्थिति में शुक्रवार सुबह वीडियोग्राफी द्वारा वित्तीय प्रक्रिया को विकास भवन में शुरू किया गया। इससे पहले बृह्स्पतिवार को तकनीकी प्रक्रिया को पूरा किया गया था। इसके मानकों पर खरा उतरने के बाद आवेदकों को वित्तीय प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। इसके बाद बोली लगाकर टेंडर को फाइनल किया गया।
विज्ञापन

ये थे तकनीकी प्रक्रिया के मानक
इसमें खाद्य लाइसेंस, मजिस्ट्रेट द्वारा घर का निरीक्षण कर सत्यापन, जीएसटी नंबर, पैन नंबर, मजदूरों की संख्या, आईटीआर, वाहन की संख्या आदि को शामिल किया गया था। इन मानकों पर खरा उतरने के बाद ही वित्तीय प्रक्रिया में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
ए- डिफेंस एन्कलेव, कंकरखेड़ा के लिए सेवन इलेवन 37 रुपये, फर्स्ट किचन 31.60 रुपये, जेडी रेस्टोरेंट 37.75 रुपये की बोली लगी। इनमें से फर्स्ट किचन को खाने का ठेका दे दिया गया। इस स्थान के लिए सात लोगों ने आवेदन किया था।
बी- पल्लवपुरम के लिए बालाजी, ग्रांड अमारी, नीता शामिल रहे। इस स्थान के लिए ग्रांड अमारी और नीता तकनीकी प्रक्रिया में फेल हो गए। इसलिये टेंडर दोबारा करना होगा।
सी- पांडव नगर के लिए सौभाग्य इंडस्ट्रीज -29.29 रुपये, सीक्रेट शेफ- 32.40 रुपये की बोली लगाई। यहां सौभाग्य इंडस्ट्रीज को ठेका दे दिया गया। इसमें भी सात लोगों ने हिस्सा लिया।
डी- बैजल भवन के लिए शीतल ने 37.50 रुपये, अतुल शर्मा ने 29.70 रुपये की बोली लगाई। इनमें अतुल शर्मा को ठेका दिया गया। इसमें भी सात लोगों ने टेंडर डाले थे।

कुल पैकेट बनाने होंगे 20 हजार, मेन्यू- सब्जी, दाल, चावल, रोटी/पूरी आदि। वहीं, रविवार सुबह से रसोई का संचालन किया जाएगा।
पारदर्शिता के साथ किचन टेंडर प्रक्रिया को किया गया है। वीडियोग्राफी कराई गई है। किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। रविवार सुबह से रसोई शुरू हो जाएंगी।- ईशा दुहन, मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed