फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover slits woman's throat, condition critical

Meerut News: प्रेमी ने महिला का गला रेता, हालत गंभीर

Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Lover slits woman's throat, condition critical
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ब्रज विहार कॉलोनी में प्रेमी ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाते हुए दौड़ी और गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी प्रेमी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग पड़ोसी युवक से काफी समय से चल रहा था। रविवार को महिला अपने मायके से घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे महिला परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में मिलने पहुंच गई। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रेमी ने किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में महिला दौड़ती हुई मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। महिला ने अपना नाम-पता बताते हुए कहा कि युवक ने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही शिकायत वापस ले ली थी। रात करीब 12 बजे तक भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed