फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lover doubles suicide by consuming poison in Meerut

यूपी: कमरे में लाशों को देख सन्न रह गए पुलिस अफसर, प्रेमी जोड़े ने दी जान

Wed, 23 May 2018 12:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 23 May 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
lover doubles suicide by consuming poison in Meerut
फाइल फोटो

यहां किराए के एक कमरे में प्रेमी जोड़े की लाशों को देख पुलिस अफसर सन्न गए। दो प्रेमियों ने जहर खाकर जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस सिविल लाइन सीओ के साथ मौके पर पहुंची और मामले में जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि ओरंग शाहपुर डिग्गी बस्ती निवासी 28 वर्षीय अवनीश पिछले कई महीनों से प्रवेश विहार में किराए के मकान पर रह रहा था। अवनीश अविवाहित है और मजदूरी करता था। अवनीश के मकान से करीब सौ मीटर दूर 42 वर्षीय रेखा पत्नी चंद्रसेन किराए पर रहती थी। रेखा और अवनीश के बीच प्रेम संबंध होना बताया गया है। रेखा तीन बेटे और एक बेटी की मां है। जिसमें एक बेटा और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। शुरुआत में जब अवनीश मकान देखने किराए पर आया था, तब भी रेखा उसके साथ थी। उसके बाद भी रेखा अवनीश से मिलने आती जाती रहती थी। सोमवार शाम को रेखा अपने घर से किसी काम पर जाने की बात कहकर चली गई। रात भर वह वापस नहीं लौटी। मंगलवार सुबह जब अवनीश का मकान मालिक दूसरी मंजिल की छत पर किसी काम से गया तो वहां उसने देखा और अवनीश को मृत हालत में पड़ा देखा और शोर मचा दिया। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लाशों को देख उड़े परिजनों के होश

lover doubles suicide by consuming poison in Meerut
यूपी पुलिस

इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले अवनीश का शव देखा और उसके बाद कमरे में रेखा की लाश चारपाई पर पड़ी थी। पुलिस और आसपास के लोग दोनों की लाख देख सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस ने रेखा के पति चंद्रसेन को बुलाकर पूछताछ की। जिसमें चंद्रसेन ने पुलिस को बताया कि रेखा घर से ये कहकर गई थी कि वह खाना बनाने जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed