फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple committed suicide in Muzaffargar

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लाशों को देख उड़े परिजनों के होश

Fri, 18 May 2018 12:03 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 May 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Lover couple committed suicide in Muzaffargar
मौके पर जांच करती पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्यार में जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। वे दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। वहीं खेत में पड़ी लाशों को देख परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कैलापुर गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की तहकीकात में शवों की शनाख्त कैलापुर के संजय और गाजियाबाद की अंजलि के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से गायब होने के बाद अंजलि के अपहरण का मुकदमा गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

 
मीरापुर थाना क्षेत्र के कैलापुर गांव में बुधवार दोपहर हाइवे से सटे मैदान में खेलते हुए बच्चों ने खेत में युवक और युवती की लाश पड़ी देखी। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक युवक की पहचान गांव के ही मेघराज के पुत्र संजय (20) के रूप में हुई। सूचना पाकर पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। देवल के ग्राम प्रधान बूटा सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनों के शवों के पास सल्फास की शीशी में पांच गोली, पानी की बोतल और पर्स आदि सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: प्रेमी जोड़े ने थाने में ज़हर खाकर दी जान, करना चाहते थे शादी

Lover couple committed suicide in Muzaffargar
फाइल फोटो

परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि युवती गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग, निकट बाबूलाल स्कूल निवासी पप्पू की बेटी अंजलि (17) है। वहीं, संजय सुबह चार बजे घर से अपने पिता मेघराज को जरूरी काम की बात कह कर निकला था। वह मीरापुर में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों ने जानकारी ली। 

सीओ ने बताया कि संजय और अंजलि के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय की चचेरी बहन रीता मेरठ में ब्याही है। अंजलि की मां बिमलेश रीता की ननद है, इसलिए दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। प्रेम-प्रसंग में ही दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। अंजलि मंगलवार से लापता थी, इस संबंध में परिजनों ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में अज्ञात में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed