फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple in Muzaffarnagar ate poison

यूपी: परिजनों की डांट से आहत प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, इसलिए अधूरी रह गई प्रेम कहानी

Tue, 26 Jun 2018 12:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Jun 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Lover couple in Muzaffarnagar ate poison
फाइल फोटो

प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। यहां गांव छपार के मजरा जयभगवानपुर में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जहर खा लिया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


छपार गांव के मजरा जयभगवानपुर निवासी युवक-युवती अपने-अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के कस्बा लंढौरा में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते थे। भट्ठे पर काम करने के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जिस पर दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गए। रविवार सुबह ईंट भट्ठे पर दोनों के परिजनों ने डांटते हुए उनकी शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लाशों को देख उड़े परिजनों के होश

Lover couple in Muzaffarnagar ate poison
यूपी पुलिस

परिजनों के इस व्यवहार से प्रेमी युगल इतना आहत हुआ कि बिना किसी को बताए वहां से एक-दूसरे के साथ ही घर लौटने के लिए निकल गए। दोनों ने छपार में आकर किसी दुकान से जहर खरीदकर खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगडऩे लगी। आनन-फानन में परिजन घर लौटे और दोनों को गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने उनकी हालत नाजुक बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 

परिजन दोनों को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। युवक की मौत के बाद परिजन गुपचुप तरीके से उसकी लाश लेकर गांव लौट गए, जहां बिना किसी पुलिस कार्रवाई के लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में इंस्पेक्टर छपार सुभाष राठौर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई इस संबंध में शिकायत करता है तो हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed