{"_id":"5d35c00c8ebc3e6cd8781ce7","slug":"lover-couple-death-of-during-treatment-in-hospital-at-meerut-after-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर से फरार होने के बाद खाया था सल्फास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर से फरार होने के बाद खाया था सल्फास
Mon, 22 Jul 2019 07:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत से शनिवार सुबह फरार होने के बाद देर रात मुजफ्फरनगर शहर के वहलना चौक पर सल्फास खाने वाले प्रेमी युगल की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों के परिजन बिना किसी कार्रवाई के मेरठ से ही पोस्टमार्टम के बाद उनके शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत के पानीपत निवासी एक विवाहिता का अविवाहित युवक के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों प्रेम-प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। घर से फरार होने के बाद प्रेमी युगल बाइक से मुजफ्फरनगर पहुंचा, जहां देर रात करीब 11.30 बजे वे वहलना चौक के पास स्थित वर्धमान फैक्टरी के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनकी बाइक भी वहीं पास में पड़ी मिली।
विज्ञापन
वहीं किसी राहगीर की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कपरवान ने प्रेमी युगल को जिला अस्पताल भेजा था, जहां से उन्हें नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। इस दौरान की गई पूछताछ में प्रेमी युगल ने अपने नाम-पते की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
वहलना चौकी प्रभारी एसआई कपिलदेव ने बताया कि जिला अस्पताल से प्रेमी युगल को मेरठ मेडिकल भेजा गया था, जहां पहले विवाहिता व बाद में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन सीधे मेरठ पहुंचे थे और वहां से पोस्टमार्टम के बाद उनके शव लेकर पानीपत ही लौट गए। इस संबंध में किसी भी तरह की तहरीर आदि नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/