{"_id":"5a60a3b84f1c1b92268b519c","slug":"lover-arrive-at-the-police-station-after-getting-married-said-the-threat-to-both-of-us-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंचा प्रेमी युगल, कहा- हम दोनों की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंचा प्रेमी युगल, कहा- हम दोनों की जान को खतरा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में घर से भागे प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज करने के बाद कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट में उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का मेरठ जिले के एक गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों 17 दिसंबर 2017 को घर से भाग निकले थे। युवती के पिता ने युवक को नामजद कराते हुए भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचा और कहा कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली है और तभी से पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया है और उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/