फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   love pair demand our security, the sad we feel danger with our parients

प्रेमी युगल को परिजनों से जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Thu, 27 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
love pair demand our security, the sad we  feel danger  with our parients
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी प्रेमी युगल ने परिजनों से खतरा बताते हुए थाना प्रभारी से फोन पर सुरक्षा की मांग की है। कस्बे में प्रेमी युगल के शादी करने के बाद से एक परिवार पर कुछ लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक कस्बा से एक सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गया था। उन्होंने घर से जाने के बाद आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। थाने में हल्का इंचार्ज व एसओ को शादी के फोटो भेजते हुए रजामंदी से शादी करने की बात कही। लड़के ने लड़की पक्ष के लोगों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। हालांकि लड़की पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। चर्चा है कि कस्बे में एक पंचायत भी आहूत की गई थी। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों के साथ खड़े हुए लोगों ने लड़का पक्ष के लोगों को चेतावनी दी थी। वहीं थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लड़की ने फोन कर परिजनों से खतरा बताया था। उसने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed