लव जेहाद: खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बता प्रेम जाल में फंसाया, फिर दो साल तक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जेहाद का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ दो साल तक दरिंदगी की। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। शहर क्षेत्र में लव जेहाद का चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। किदवईनगर निवासी ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने के साथ ही अपना नाम व धर्म छिपाकर सिखेड़ा क्षेत्र की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी ने अपने ही धर्म की युवती से गुपचुप शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता पहुंची तो उसने परिजनों के साथ मिलकर युवती पर हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को बचाने पहुंचे मोहल्ले के लोगों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता को हमलावरों के चंगुल से बचाकर उसका मेडिकल कराया, जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा
सिखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व वह किसी काम से शहर में आई थी। इसी दौरान यहां उसका परिचय एक युवक से हुआ। उसने अपने को हिंदू का नाम बताते हुए खुद को सीबीआई में इंस्पेक्टर बताया। बकौल पीड़िता इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद वह उससे अक्सर बातें करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसे झूठ-सच बोलकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने युवती को एक दिन शहर बुलाया और जबरन उसके साथ संबंध बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद वह अक्सर पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/