फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love couple expressed threat to their lives, asked for security

Meerut News: प्रेमी युगल ने जान को खतरा जताया, सुरक्षा मांगी

Tue, 15 Oct 2024 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Love couple expressed threat to their lives, asked for security
मेरठ। दौराला क्षेत्र की निवासी युवती कामना इंचौली क्षेत्र निवासी प्रेमी अमृत के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने प्रेम विवाह का दावा करते हुए दोनों की जान को खतरा बताया और सुरक्षा मांगी। युवती ने कहा कि उसकी शादी से परिवार खुश नहीं है। कामना ने बताया कि उसके पजिरन जिस युवक से शादी करना चाहते थे, वह उसे पसंद नहीं था। शादी से इन्कार करने पर परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इससे तंग आकर कामना ने अमृत से मां नैना देवी जन कल्याण संस्था पंचकुला हरियाणा में पंजीकरण कराकर शादी कर ली। मवाना में भी मैरिज रजिस्ट्रेशन करा लिया। आरोप है कि अब परिजन लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट चंडीगढ़ में भी उन्होंने याचिका दायर की। इसमें हाईकोर्ट की ओर से पुलिस को सुरक्षा दिलाने के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि थाना इंचौली पुलिस को युगल की निगरानी और सुरक्षा के बारे में दिशा निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed