फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lost Rs 11 lakh in gambling, informed police about the robbery

Meerut News: जुए में हार गया 11 लाख रुपये, पुलिस को दी लूट की सूचना

Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 11 lakh in gambling, informed police about the robbery
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस उस समय हरकत में आ गई जब कंट्रोम रूम से 11 लाख रुपये की लूट की सूचना फ्लैश हुई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि जुए के पैसे हारने के बाद युवक ने फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जाकिर कालोनी निवासी फुरकान ने बताया कि वह समर गार्डन की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और 11 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद फुरकान को लेकर लिसाड़ी गेट थाने लाया गया। यहां सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह जुए में हार गया था, इसलिए लूट की फर्जी सूचना दी थी। फिलहाल फुरकान पुलिस की हिरासत में है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed