फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Losses worth crores, fire brigade accused of negligence

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से दुकान व मकान में लगी आग

Mon, 27 Apr 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Losses worth crores, fire brigade accused of negligence
सरधना। कस्बे के सरधना-बिनौली रोड स्थित घर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में भीष
- दमकल विभाग में नहीं उठा फोन, खुद जाकर कर्मचारियों को जगाया
विज्ञापन

- दमकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत
संवाद न्यूज़ एजेंसी

सरधना। कस्बे के सरधना-बिनौली सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते वैश्य मंच के अध्यक्ष की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान के ऊपर बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान और घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
वैश्य मंच के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के ठेकेदार शैलेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। भूतल पर उनके बेटे आशीष गुप्ता की सिद्धि विनायक स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान है, जबकि ऊपर उनका आवास है। रात में सभी लोग सो रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिवार को जगाया। शैलेंद्र गुप्ता और परिजन आनन-फानन में नीचे उतरे। आग की सूचना दमकल विभाग को देने का प्रयास किया। आरोप है कि फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन खुद गंगनहर स्थित फायर स्टेशन पहुंचे, जहां सो रहे कर्मचारियों को जगाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की चपेट में दुकान के ऊपर बना घर और उसमें रखा सामान भी आ गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब ढाई घंटे का समय लगा। इस दौरान मेरठ से भी तीन दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। आग में दुकान के अंदर खड़ी कार भी जलकर खाक हो गई। बताया गया कि जब आग कार की पेट्रोल टंकी तक पहुंची तो जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग और तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आसपास की दुकानों के बिजली मीटर भी आ गए और दीवारों में दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए और स्थानीय लोगों ने सिलिंडर बाहर निकाल लिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed