फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loss in business, transporter lying on railway track

Meerut: गुस्से में कार लेकर घर से निकला कारोबारी, जाकर रेलवे ट्रैक पर लेटा, राहगीरों ने बचाई जान

Mon, 12 Sep 2022 01:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Sep 2022 01:47 PM IST
सार

मेरठ में एक ट्रांसपोर्टर ने शनिवार रात को रेलवे ट्रैक पर लेट कर जान देने की कोशिश की। हांलाकि वहां मौजूद लोगो ने जैसे-तैसे उसकी जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्टर को थाने ले गई। बाद में परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Loss in business, transporter lying on railway track
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती स्थित बाउंड्री रोड निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी जान देने की कोशिश की। बताया गया कि शनिवार रात को परिवार में विवाद होने के बाद वह रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गए। गनीमत रही कि जब तक ट्रेन आती, तब तक कुछ लोगों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढें:UP: मेरठ में कारोबारी ने मांगी इच्छा मृत्यु, सीएम को लिखा पत्र, बैंक पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कारोबार में घाटा होने के कारण ट्रांसपोर्टर के परिवार में आए दिन विवाद हो रहा था। इसके चलते वह पत्नी और बच्चों के साथ फूलबाग कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर भी रहने लगे थे। वह काफी समय से तनाव में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शनिवार रात भी उनका पिता के साथ झगड़ा हुआ। इसे देख छोटे भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस दौरान कारोबारी का भाई और भतीजे के साथ भी विवाद बढ़ गया। इसके बाद कारोबारी गुस्से में अपनी कार लेकर घर से निकल गए बाद में खतौली की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर लेट गए। 

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में गर्मी से बुरा हाल, पारा 36 के पार, अगले चार दिन बारिश के आसार

गनीमत रही कि कुछ राहगीरों ने उन्हें देख लिया और ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कारोबारी को समझाकर ट्रैक से हटवाया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रांसपोर्टर को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed