{"_id":"68f8e4a3219a723e2b0e8861","slug":"lord-mahavirs-nirvana-festival-celebrated-with-reverence-and-gaiety-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110140-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया
विज्ञापन
सरधना। नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालय आदर्शनगर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और हर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालय आदर्शनगर में मंगलवार को भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ जिनालय परिसर में उमड़ पड़ी। भगवान महावीर को निर्वाण लड्डू अर्पित किए गए। इस दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
श्री संघ को परमात्मा के दर्शन कराने का सौभाग्य रमेशचंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। निर्वाण लड्डू चढ़ाने का प्रथम लाभ सतेंद्र जैन एवं आलोक जैन परिवार, द्वितीय लाभ संजय जैन और तृतीय लाभ जगन्नाथ जैन व पवन जैन परिवार को मिला। लड्डू अर्पण के पश्चात परमात्मा का चंदन प्रक्षाल, पूजन एवं पुष्प अर्पण किया गया।
जिनालय में सामूहिक आरती व मंगल दीपक का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। शांति कलश और आरती का लाभ सुंदरी जैन एवं गरिमा जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संजय जैन, अनुज जैन, मयंक जैन, अभिनव जैन, शिव मंगल, आदित्य जैन, आंचल जैन, सुनीता जैन, रजनी जैन, रेनू जैन, परी जैन उपस्थित रहे। जिनालय परिसर को फूलों और रंगीन झालरों से सजाया गया था। समाज के सदस्यों ने विश्व शांति और सद्भाव की कामना की।