फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot in partapur Meerut badmash injured the woman

ऑफिस से घर लौट रही महिला के साथ लूटपाट, विरोध करने पर बदमाश ने सिर में ईंट मारकर किया लहूलुहान

Thu, 10 Oct 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot in partapur Meerut badmash injured the woman
मेरठ----परतापुर के शताब्दी नगर के 4c की रहने वाली महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने ईट मारकर महिला से ल
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में रोजाना ही मुठभेड़ हो रही है। लेकिन आपराधिक वारदातोें पर लगाम नहीं लग पा रही है। बेखौफ बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। बुधवार को तीन बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट कर ली।
विज्ञापन


महिला साहस दिखाकर बदमाशों से भिड़ गई और एक बदमाश को पकड़ लिया। जिस पर साथी बदमाशों ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


यह वारदात परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में हुई है। शताब्दीनगर सेक्टर 4 सी निवासी स्पोर्ट्स फैक्टरी मैनेजर राजीव कुमार की पत्नी वर्षा गाजियाबाद में कंपनी में जॉब करती हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वे अपने घर लौट रही थीं। घर से करीब 200 मीटर पहले तीन बदमाशों ने वर्षा को घेरकर पर्स, चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जिस पर दोनों बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिये वर्षा के सिर पर ईंट दे मारी। जिस पर वर्षा बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर वर्षा ने वारदात के बारे में बताया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी लूट का सिलसिला जारी रहा।

बदमाशों ने भूडबराल रजवाहे पर कादराबाद निवासी विकास पुत्र घनश्याम से मोबाइल लूट लिया। विकास मेरठ से कादराबाद जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों वारदात बाइक सवार तीनों बदमाशों ने की थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed