{"_id":"6a219ccc774a87b9f4096fe4","slug":"loot-at-water-tank-assault-on-watchman-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112538-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पानी की टंकी पर लूट, चौकीदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पानी की टंकी पर लूट, चौकीदार से मारपीट
विज्ञापन
पुलिस बताकर बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। अमरौली उर्फ बड़ागांव में पानी की टंकी पर बुधवार रात लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर कीमती सामान लूट लिया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
सुपरवाइजर प्रदीप कुमार गुप्ता ने थाने दी तहरीर में बताया कि बड़ागांव मार्ग पर पेयजल योजना के तहत टंकी का निर्माण कराया गया है। बुधवार रात चार बदमाश टंकी पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पुलिस बताकर चौकीदार रवि कुमार से दरवाजा खुलवाया। बदमाशों ने चौकीदार रवि कुमार के साथ मारपीट की। उन्होंने इन्वर्टर की दो बैटरी और जनरेटर चलाने वाली बैटरी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
लूट की वारदात
बदमाशों ने चौकीदार रवि कुमार से कहा कि उन्हें कुछ जरूरी पूछताछ करनी है। पुलिस का नाम सुनकर चौकीदार ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही चारों बदमाश टंकी के अंदर घुस गए। उन्होंने चौकीदार रवि कुमार को घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने वहां से कीमती बैटरियां लूट लीं।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट आई। सुपरवाइजर प्रदीप कुमार गुप्ता ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल में मामला चोरी का पाया गया। फरवरी में भी बैटरी चोरी हुई थी, तब चौकीदार के वेतन से 35 हजार रुपये कट गए थे। चौकीदार शराब पीकर सोया था, कोई बैटरी खोल कर ले लिया।लूट की सूचना झूठी है।
-- -- -- -