फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Long life is not important: Bhavya Bhushan

लंबी जिंदगी महत्वपूर्ण नहीं : भव्य भूषण

Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Long life is not important: Bhavya Bhushan
लंबी जिंदगी महत्वपूर्ण नहीं : भव्य भूषण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 22वें दिन मंगलवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 भव्य भूषण महाराज ने कहा कि लंबी जिंदगी अच्छी नहीं है और न ही लंबी जिंदगी महत्वपूर्ण है। अच्छी जिंदगी महत्वपूर्ण होती है। अच्छी जिंदगी का मतलब प्रेम, व्यवहार व धर्म से परिपूर्ण जीवन है। जिसके जीवन में आपसी प्रेम, धर्म, व्यवहार नहीं है तो उसका जीवन अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य सुशील जैन, शांतिधारा करने का सौभाग्य ओम जैन, गौरव जैन, जिनेंद्र जैन, निखिल, आह्वान, रानू जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप का प्रज्ज्वलन प्रभा जैन, आकांक्षा, मीनल, सोनाली जैन, राजरानी जैन, गुंजन जैन, अनुभूति जैन, चंदन भैया, नरेंद्र जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। उसके बाद 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। मंगलवार को 111 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। विधान का विसर्जन कमल जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन उषा, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पायल जैन, वैभव जैन तथा चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुनीता दीदी, लीला दीदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन
सरधना। मोहल्ला आदर्शनगर स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक ट्रस्ट मंदिर में हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र की पंचतीर्थी के तहत तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चौथे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को मंदिर में चन्द्रप्रभु स्वामी जिनालय के ध्वजारोहण का लाभ सतेन्द्र कुमार, आलोक जैन और आदित्य जैन परिवार को मिला। श्री मणिभद्र वीर जी की ध्वजा का लाभ रमेश चंद, सचिन जैन और पद्मावती को मिला। आरती और मंगल दीपक के बाद शांति कलश का सौभाग्य सुंदरी जैन, गरिमा जैन को मिला। मंदिर में सत्तर भेदी पूजा सुमंगला महिला मंडल चौक बाजार की बहनों ने कराई। इस मौके पर पवन जैन, संजय जैन, रविन्द्र जैन, राहुल जैन, वीरेंद्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, मुकेश जैन, रजत जैन, राधेश्याम जैन आदि मौजूद रहे। संवाद

---------------------------------------------
जयंती माता का शृंगार किया
हस्तिनापुर। शिवरात्रि के मौके पर प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में मंगलवार को माता का भव्य शृंगार किया गया। पुरोहित पंडित शंकर लाल शुक्ला ने बताया कि शिवरात्रि पर माता का विशेष शृंगार किया जाता है। विशाल हवन और अनुष्ठान होगा। केडीएफ फाउंडेशन की अध्यक्ष हिना रस्तोगी, विभूति रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, कृतिका और संजीव रस्तोगी ने शृंगार किया। मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि 11 मार्च को भंडारे का आयोजन भी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed