{"_id":"57f2bfbc4f1c1bab3327008b","slug":"lone-ke-naam-thaghi","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोन के नाम पर लोगों से ठगी का बनाया धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के नाम पर लोगों से ठगी का बनाया धंधा
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 04 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली फाइनेंस कंपनी का सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर फाइनेंस कंपनी मैनेजर समेत 13 को गिरफ्तार किया। ऑफिस में 25 लड़कियां भी मिलीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑफिस से फर्जी तरीके से लोगों को ठगने के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
बेगमपुल स्थित कैंटोन्मेंट हॉस्पिटल के सामने दूसरी मंजिल पर टूरू मार इंडिया के नाम से इसरार पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी किदवईनगर लिसाड़ीगेट ने फाइनेंस ऑफिस खोला रखा था। इसमें लोन के नाम पर ठगी की शिकायत थी। इस पर सदर बाजार एसएसआई अजय देशवाल के नेतृत्व में छापा मारा गया। मौके से फाइनेंस ऑफिस संचालक समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लोन के नाम पर ठगी के अवैध धंधे में नौकरी देने के बहाने 25 लड़कियां रखी हुई थीं, जो लोगों को फोन कर लाखों रुपये का लोन देने के बहाने ऑफिस बुलाती थीं। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की और उन्हें ऑफिस से ही छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रोजाना थाने में ठगी की शिकायत आ रही थी। पुलिस ने मौके से लोन के नाम पर ठगी करने के दस्तावेज और कंप्यूटर भी बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
यह पकड़े गए आरोपी
आरोपी विनोद पुत्र मानसिंह निवासी 223/1फोरए सिविल लाइन, इसरार पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी किदवईनगर, लिसाड़ीगेट, आलम पुत्र अताउल्ला खां निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ीगेट, रियान पुत्र यूनुस निवासी लिसाड़ीगेट, कासिम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी तोपचीवाड़ा कोतवाली, अवनीश पुत्र मनीष त्यागी निवासी मोदीनगर, रुसनान पुत्र मंसूर निवासी करमअली कोतवाली, जिशान पुत्र जमील निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट, प्रदीप पुत्र लीडर निवासी परीक्षितगढ़, अमित कुमार पुत्र रिशीपाल निवासी गोरखा सरूरपुर, राजा पुत्र अताउल्ला खां निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ीगेट, रिशीपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी नवादा सरधना और प्रिंस पुत्र विजयपंत निवासी कुंडा परतापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।