फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loksabha elections 2019: Congress can leave these two important seats of UP for coalition

कांग्रेस के अगले कदम पर सबकी निगाह, गठबंधन की तर्ज पर छोड़ सकती है यूपी की ये दो महत्वपूर्ण सीटें

Wed, 06 Mar 2019 12:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Mar 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Loksabha elections 2019: Congress can leave these two important seats of UP for coalition
कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी

रालोद के खाते की सीटों का आधिकारिक एलान हो चुका है। देश के सभी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी तेज कर दी है। बसपा, रालोद और सपा के गठबंधन ने जिस तरह अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी, उसी तर्ज पर अब कांग्रेस भी एक या दो महत्वपूर्ण सीटों को छोड़ सकती है। 

विज्ञापन


रालोद के गढ़ बागपत लोकसभा सीट को लेकर भी ऐसी ही चर्चा चल रही है। यदि कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी मैदान में उतारा भी गया तो मुस्लिम के बजाए ब्राह्मण, त्यागी या गुर्जर चेहरे को टिकट देने की अधिक संभावना हैं।

विज्ञापन

हाईकमान कई बार बागपत के चुनाव को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से फीड बैक ले चुका है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी तालमेल के अलावा राजनीतिक ताल्लुक रहे हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। खुद चौधरी अजित सिंह पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद के गठबंधन का एलान हो चुका है। तीनों राजनीतिक दलों की सीटों का फैसला हो चुका है। 

सियासी गलियारों में नई चर्चा यह है कि गठबंधन ने जिस तरह अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी, सूत्रों के अनुसार उसी तर्ज पर कांग्रेस भी यूपी में दो सीट गठबंधन के लिए छोड़ने पर विचार कर रही है। इनमें एक सीट बागपत भी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि बागपत रालोद का गढ़ है और चौधरी अजित सिंह के कांग्रेस से नजदीकी ताल्लुकात रहे हैं।

कांग्रेस के लिए एक चर्चा यह भी
बागपत। भाजपा और गठबंधन के बीच बागपत में सीधा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस के अगले कदम पर सबकी निगाह टिकी है। कई मुस्लिम उम्मीदवार टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन सियासी चर्चा यह भी है कि कांग्रेस मुस्लिम उम्मीदवार के बजाए बागपत लोकसभा सीट से ब्राह्मण, त्यागी या गुर्जर उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन

सपा ने रालोद से गठबंधन पर जताई खुशी 
लखनऊ में गठबंधन में सीटों के एलान के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सपा ने कहा कि बसपा, बसपा और रालोद मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने कहा कि सपा और रालोद ने मजबूत गठबंधन किया है। भाजपा को हराने के लिए यह जरूरी था। बागपत लोकसभा सीट से रालोद के लिए सपा नेता ताकत झोंकने का काम करेंगे।

‘भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू’
प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से मोदी और योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी राणा गोस्वामी ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस से बात करते हुए कही। 

राणा गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार सेना का राजनीतिकरण करके सेना का मनोबल तोड़ रही है। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रभारी इंद्र मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। दोनों नेताओं ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बंद कमरे में वार्ता की। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed