फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha-Vidhan Sabha committee saw the heritage of Meerut

Meerut News: लोकसभा-विधानसभा समिति ने देखी मेरठ की धरोहर

Thu, 06 Jul 2023 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha-Vidhan Sabha committee saw the heritage of Meerut
पहले दिन पुरातत्व सर्वेक्षण किया, आज करेंगे केमिकल फर्टिलाइजर्स सहित कई विभाग की समीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोकसभा और विधानसभा समिति के सदस्य चेन्नई के बाद बुधवार को मेरठ पहुंच गए। दोनों समितियां मेरठ में दो दिन समीक्षा बैठक करेंगी। बुधवार को पहले दिन समिति के सदस्यों ने गॉडविन होटल में पुरातत्व सर्वेक्षण की बैठक करने के बाद औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को केमिकल फर्टिलाइजर्स सहित कई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि संसद भवन और विधानसभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा सदस्यों के मुद्दों पर आश्वासन दिया जाता है, जिसके लिए लोकसभा और विधानसभा में आश्वासन समिति बनी हुई है। एक जुलाई से छह जुलाई 2023 तक दोनों समिति के सदस्य अलग-अलग जिलों में जाकर आश्वासन समिति से जुड़े विभागों की समीक्षा करेंगे। बुधवार को लोकसभा और विधानसभा की समिति के सदस्य मेरठ पहुंच गए। इस समिति के चेयरमैन मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल है। समिति में तीन सांसद रमेश चंद्र, चौहान निहाल चंद और कौशलेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन



आज यहां जाएंगे समिति के सदस्य
सदस्य बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रसायन और उर्वरक मंत्रालय, नेशनल फर्टिलाइजर्स के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। उसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुविधा की जानकारी लेंगे। छावनी बोर्ड के सदस्य के चुनाव संबंधित प्रतिनिधि से चर्चा करेंगे। उसके बाद रक्षा मंत्रालय व दोपहर 1 बजे उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान के संबंध में रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। विधानसभा समिति की सुबह 11:30 बजे कमिश्नरी सभागार में ब्लाक स्तर, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों से समीक्षा बैठक करेंगे, जिसके बाद हस्तिनापुर में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। विधानसभा समिति के चेयरमैन एटा के विधायक बिपिन कुमार डेविड हैं। उनके साथ फिरोजाबाद विधायक डाॅ. मुकेश चंद वर्मा, अंबेडकर नगर विधायक राम अचल राजभर, अयोध्या विधायक डाॅ. अमित सिंह चौहान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed