फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections, Jyotiraditya Scindia says crime in country and Uttar Pradesh is not stopping

मिशन 2019: देश और प्रदेश में चल रहा जंगलराज : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Mon, 08 Apr 2019 07:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Jyotiraditya Scindia says crime in country and Uttar Pradesh is not stopping
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook

कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक की शामली में होने वाली चुनावी जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के चलते परमिशन नहीं मिल सकी। इसके चलते पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को मोबाइल फोन के जरिए संबोधित किया।

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि वे सभा में नहीं पहुंचने के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। प्रदेश सरकार का मैसेज मिला था कि खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान की परमिशन नहीं दी जा सकती है। मगर पता चला है कि वहां पर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर को परमिशन दे दी गई। ये कांग्रेस के प्रति एक षड्यंत्र नहीं है तो और क्या है।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की जबसे सरकार आई है, तब से किसान, नौजवान, मजदूर सब बेहाल हैं। प्रदेश का किसान प्रताड़ित किया जा रहा है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान और हर खाते में 15 लाख रुपये जुमला साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसमें कैराना के किसानों का 714 करोड़, मुजफ्फरनगर के किसानों का 800 करोड़ और मेरठ के किसानों का 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। कहा कि खाद का दाम 700 रुपये से बढ़ाकर सीधा 1400 रुपये कर किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान और नौजवान इसका बदला लेगा। 


इसके बाद उनका फोन से संपर्क टूट गया। सभा आयोजकों ने फिर से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने सभा को संबोधित किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed