फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections: Amit Shah discusses 18 seats in western UP in BJP Meeting at Meerut

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने इन 18 सीटों पर किया मंथन, समझे ताजा समीकरण

Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Amit Shah discusses 18 seats in western UP in BJP Meeting at Meerut
होटल ब्रावुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार रात मेरठ में पश्चिमी क्षेत्र की सभी 14 लोकसभा सीटों पर मंथन किया। सभी सीटों के लोकसभा प्रभारियों, संयोजकों और जिला व महानगर अध्यक्षों को बैठाकर उनसे पूरी चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के साथ ताजा समीकरणों को समझा। 

विज्ञापन


अमित शाह ने एनएच-58 स्थित होटल ब्रावुरा में समीक्षा बैठक की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय, क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक मौजूद रहे। अमित शाह ने मंडलवार सीटों की समीक्षा की। सबसे पहले सहारनपुर, फिर मेरठ और बाद में मुरादाबाद मंडल की सीटों पर अलग-अलग बात की। उन्होंने लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिला और महानगर अध्यक्षों से सीट पर कुल मतदाता, जातिगत आंकड़े, बूथ आदि की संख्या जानी। मजबूत और कमजोर बूथ को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


बूथ जीता तो चुनाव जीतना तय 
शाह ने बैठक में दोहराया कि गठबंधन के सामने हम कमजोर नहीं है, सिर्फ हौसला और मेहनत की जरूरत है। यदि हम अपने प्रत्येक मतदाता को बूथ तक ले जाने में कामयाब रहे तो कोई ताकत हमें हरा नहीं सकती। बूथ जीता, तो चुनाव जीत जाएंगे। कुल मतदान का 51 प्रतिशत अपने पक्ष में कराना हमारा लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को लेकर भी आई शिकायत 
कुछ पदाधिकारियों ने अपने यहां के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा असहयोग की बात शाह के सामने रखी। इस पर उन्होंने कहा कि बाद में ध्यान देंगे, अभी चुनाव में जुटें।

जीत का अंतर पूछा तो सकपकाए
शाह के सामने सभी लोकसभा प्रभारियों और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी सीट पर जीत का दावा किया। लेकिन जब जीत का अंतर पूछा गया तो सभी सकपका गए। बैठक में ये जरूर सामने आया कि 2014 की तरह बड़े अंतर से भाजपा किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर रही है। 

इन सीटों की हुई समीक्षा 
मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, संभल, रामपुर और अमरोहा।

मोदी की रैली पर चर्चा 
शाह ने 28 मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भी चर्चा की। कहा कि रैली पहले की तरह एतिहासिक होनी चाहिए।

साथ आए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी 
अमित शाह की मुरादाबाद में मंगलवार को विजय संकल्प रैली थी। वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी थे। रैली के बाद अमित शाह मेरठ के लिए चल दिए। उनके साथ हेलीकाप्टर में सुनील बंसल और डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी आए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे और प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा कार से पहुंचे। 

असंतुष्ट जोहते रहे बाट 
अमित शाह ने आते ही बैठकें शुरू कर दीं। उन्होंने मीडिया के छायाकारों तक को प्रवेश देने से मना कर दिया। वहीं कुछ असंतुष्ट उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन मिल नहीं पाए।

ये रहे मौजूद 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ के लोकसभा प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, संयोजक जयकरण गुप्ता, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, विवेक रस्तोगी, ललित नागदेव, विनीत अग्रवाल शारदा, हापुड़ जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल आदि।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed