नामांकन की तैयारी पूरी : मेरठ कलक्ट्रेट पर होगा सख्त पहरा, वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि 18 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, 25 मार्च को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। 26 मार्च को नाम निर्देश पत्रों की जांच होगी। 28 मार्च को नाम वापसी हेतु अंतिम दिन होगा। 11 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में अवकाश रहेगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जारी प्रतिबंधों पर जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन के समय प्रत्याशी 100 मीटर की दूरी तक अधिकतम तीन वाहन ला सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवार के साथ चार अन्य व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।
चुनाव लड़ने वाले सामान्य जाति के अभ्यर्थी को 25 हजार रुपये तथा एससीएसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 12500 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गयी है। हर अभ्यर्थी को नया बैंक खाता खोलना होगा। आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा के अनुरूप उसी खाते से व्यय करने के साथ पूरा ब्यौरा भी रखना होगा। रविवार से नाम निर्देशन पत्र कलक्ट्रेट स्थित आरओ कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त करें।
वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह सील रहेगा। कचहरी से कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। आंबेडकर चौराहा से नगरायुक्त आवास के बीच भी वाहनों का आवागमन नामांकन प्रक्रिया के दौरान बंद रहेगा।