{"_id":"5c9c87bcbdec2214161d5d68","slug":"lok-sabha-elections-2019-narendra-modi-rally-in-meerut-interesting-happened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली में जोश कम दिखा तो पूर्व मंत्री बोले, 'नारे लगा लो, क्या बेइज्जती करवाओगे' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली में जोश कम दिखा तो पूर्व मंत्री बोले, 'नारे लगा लो, क्या बेइज्जती करवाओगे'
Thu, 28 Mar 2019 02:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
संजीव बालियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी मिशन की गुरुवार को मेरठ की धरती से शरुआत की। यहां से उन्होनें पूरे पश्चिमी यूपी को संदेश देने का प्रयास किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कांग्रेस के लेकर सपा बसपा और रालोद पर जमकर तंज कसे। वहीं प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले हुआ कुछ ऐसा कि जिसने हर किसी को चौंका दिया।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ की जनता को संबोधित करने से पहले योगी आदित्यनाथ और अन्य दिग्गज नेताओं ने मंच से भाषण दिया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता रैली में मौजूद जनता से नारे लगवा रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंच से नारे लगवाए। इस दौरान जनता में जोश कम दिखा तो मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उनसे बीच में ही माइक ले लिया और लोगों से कहा- 'प्रधानमंत्री यहां पहुंचने वाले हैं। थोड़ा जोर से नारे लगाओ। अपनी लोकसभा की बेइज्जती करवाओगे क्या।'
विज्ञापन
पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली थी और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता मंच पर पहुंचे। गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी में 11 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान होना है। पीएम मोदी की यह रैली बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मेरठ को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और पिछले चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने यहीं से चुनावी रैली की शुरुआत की थी।
इस रैली के बाद भाजपा को तगड़ी जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार रैली स्थल को बदल दिया गया है और अब शिवाया टोल प्लाजा के नजदीक इस रैली का आयोजन किया गया। इस स्थाना पर भीड़ जुटाना कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बना। हालांकि सुबह से ही समर्थक जोश के साथ रैली स्थल की ओर जाते दिखाई दिए वहीं 'मै भी चौकीदार' अभियान की धूम भी रैलीस्थल पर नजर आई।
इस रैली के बाद भाजपा को तगड़ी जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार रैली स्थल को बदल दिया गया है और अब शिवाया टोल प्लाजा के नजदीक इस रैली का आयोजन किया गया। इस स्थाना पर भीड़ जुटाना कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बना। हालांकि सुबह से ही समर्थक जोश के साथ रैली स्थल की ओर जाते दिखाई दिए वहीं 'मै भी चौकीदार' अभियान की धूम भी रैलीस्थल पर नजर आई।