देवबंद में आज एक साथ गरजेंगे अखिलेश-मायावती और अजित सिंह, साधेंगे सियासी समीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के खिलाफ बने गठबंधन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा आज यानी रविवार को होगी। सपा, बसपा और रालोद नेता एक मंच पर होंगे। तरकश में होंगे सियासी तीर और निशाने पर होगा चुनावी समीकरण। देवबंद में होने वाली गठबंधन यह रैली चुनावी रण का रुख तय करेगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। प्रथम चरण से ही बढ़त लेने के लिए हर राजनीतिक दल ताकत लगा रहा है। इसी प्रयास में भाजपा ने सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में एक के बाद एक कई रैलियां कर डाली हैं। ताकि चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।
वहीं, गठबंधन में शामिल सपा, बसपा और रालोद की तरफ से रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी रैली की जाएगी, जो देवबंद में सहारनपुर मार्ग पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास स्थित मैदान पर होगी। यह पहला अवसर होगा, जब सपा, बसपा और रालोद के नेता पश्चिमी यूपी में किसी मंच पर एक साथ होंगे। अभी तक भाजपा ने जिस तरह से रालोद, बसपा और सपा पर निशाने साधे हैं, उससे स्पष्ट है कि देवबंद की चुनावी रैली में भाजपा पर सियासी प्रहार किए जाएंगे। अब देखना यह है कि रविवार को होने वाली रैली से क्या संदेश निकलता है। क्योंकि इसके बाद प्रथम चरण के 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में महज चार दिन शेष रह जाएंगे।
जातीय समीकरण पर रहेगी निगाह
जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर सियासी प्रहार किए हैं, उसका पलटवार देवबंद में हो रही गठबंधन की सियासी रैली से किया जा सकता है।
इसके साथ ही पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर जातीय समीकरणों पर भी नेताओं की निगाह रहेगी, जिसके लिए खास रणनीति के तहत गठबंधन ने देवबंद क्षेत्र से चुनावी रैलियों का आगाज करने का निर्णय किया है। गठबंधन का प्रयास पश्चिमी यूपी में जाट, मुस्लिम और अनुसूचित जाति का गठजोड़ मजबूत करना माना जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/