{"_id":"5c913d2abdec2214262c52d4","slug":"lok-sabha-elections-2019-jayant-chaudhary-performed-roadshow-in-baghpat-and-targeted-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: जयंत चौधरी ने किया रोड शो, पीएम मोदी पर बोला जमकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: जयंत चौधरी ने किया रोड शो, पीएम मोदी पर बोला जमकर हमला
Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने कई गांवों में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लुभावने सपना दिखाते हैं। नौजवानों को नौकरी दिलाएंगें, देश का विकास कराएंगे, न जाने कितने झूठे वायदे किए और लोग उनके बहकावे में आ गए।
विज्ञापन
बागपत के वीर स्मारक इंटर कॉलेज में कहा कि पांच साल पहले दो बाबा के आप बहकावे में आए गए। एक केन्द्र में है और एक यूपी में बैठा है। लोगों ने सोचा ये फकीर हैं और भावनाओं में बह गए। सोचा अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और रालोद का शानदार समीकरण बना है, कैराना लोकसभा चुनाव के उप चुनाव में इन बाबाओं को पटखनी दी। भाषण में जिन्ना की तस्वीर दिखाने वाले भी पस्त हो गए। इस समीकरण से नया भारत बनने वाला है। इसकी अध्यक्षता हाजी इमामूदीन ने की। संचालन डॉ. इरफान मलिक ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, अहमद हमीद, नसीम प्रमुख, जमीरूदीन अब्बास, डॉ. यूसुफ, जाहिद हसन ने विचार व्यक्त किए। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी और डॉ. अजय तोमर, अरुण तोमर बॉबी, सुभाष गुर्जर, अश्वनी तोमर, संजीव मान, संजीव आर्य, सुरेश मलिक, शिक्षक जितेंद्र तोमर, राजेंद्र शर्मा, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा-बसपा और रालोद गठबंधन से परस्पर प्रेम और हिंदू मुस्लिम भाईचारा मजबूत होगा। भाजपा की नीति और नीयत साफ नहीं है। साढ़े चार साल इन्हें किसानों की कोई याद नहीं आई। अब चुनाव आये तो इन्हें किसान याद आ रहा हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन समाज में पारस्परिक प्रेम सौहार्द और सामाजिक तानाबाना मजबूत होगा। संयोजक ग्राम प्रधान आदित्य तोमर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, धीरज उज्ज्वल, लेखराज प्रधान, मांगेराम यादव, सुधीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, जितेंद्र तोमर, संदीप भारद्वाज, मास्टर सहदेव, राम कुमार चेयरमैन, विकास प्रधान, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/