फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Firing took place at the polling booth in a village of Shamli and ruckus

लोकसभा चुनाव 2019: शामली के एक गांव में बूथ केंद्र पर जमकर हंगामा, हवाई फायरिंग

Thu, 11 Apr 2019 02:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Firing took place at the polling booth in a village of Shamli and ruckus
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना लोकसभा क्षेत्र के कांधला में निकट गुर्जर बाहुल्य रसूलपुर गुजरान गांव में करीब 11:00 बजे दर्जनों लोग बिना किसी वोटर आईडी और पहचान पत्र के बूथ में घुसने की कोशिश कर मतदान करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोककर पहचान पत्र मांगा गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


डीएम के अनुसार माहौल को देखकर वहां मौजूद बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ वहां से चली गई। इस बीच करीब सवा घंटा मतदान बंद रहा। वहीं पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अनुसार भीड़ ने बूथ पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मतदान शुरू कराया। डीएम ने बताया कि जबरन बूथ में घुसने वालों की पहचान कराई जा रही है। वीडियो फुटेज आदि देखने के बाद उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब मतदान सकुशल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed