फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, departure of polling parties and, Voting on April 18 for the second phase

लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के लिए 1776 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल पड़ेंगे वोट

Wed, 17 Apr 2019 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, departure of polling parties and, Voting on April 18 for the second phase
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान कराने के लिए 1776 पोलिंग पार्टियां आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। सबसे अधिक 394 पोलिंग पार्टियां नगीना विधानसभा क्षेत्र में रवाना की गई है। डीएम सुजीत कुमार व सीडीओ प्रवीण मिश्र रवानगी की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन


नगीना लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को सुबह सात बजे से वोट पड़ेंगे। नगीना लोकसभा सीट पर पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें मतदान के लिए 992 मतदान केंद्र पर 1776 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7104 कर्मचारी वोट डलवाएंगे। नजीबाबाद, नहटौर व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां वर्धमान डिग्री कॉलेज से रवाना हुई। नगीना व धामपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी राजकीय आईटीआई से रवाना हुई। 
विज्ञापन


एआरओ नजीबाबाद उमेश कुमार मिश्र के अनुसार 379 बूथ हैं। पहली पोलिंग पार्टी सुबह साढ़े आठ बजे व आखिरी पोलिंग पार्टी 12 बजे रवाना हुई। एआरओ परमानंद झा के मुताबिक नगीना विधानसभा क्षेत्र के 394 बूथ के लिए पहली पोलिंग पार्टी साढे़ आठ बजे व आखिरी पार्टी 11.35 बजे गई। एआरओ नूरपुर संगीत देवी के अनुसार नूरपुर के 350 बूथ के लिए पहली पोलिंग पार्टी 10 बजे व आखिरी 11:45 बजे रवाना की गई। एआरओ धामपुर ने धीरेंद्र सिंह ने बताया कि धामपुर के 316 बूथ के लिए पहली पार्टी 11 बजे व आखिरी दो बजे रवाना हो गई थी। एआरओ नहटोर एके मौर्या के अनुसार 337 बूथ के लिए पहली पोलिंग पार्टी 10 बजे व आखिरी 11:30 बजे चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल जांच हुई
प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की जांच के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर ही मेडिकल जांच की व्यवस्था की थी। राजकीय जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बीमार कर्मचारियों की जांच की। गर्भवती महिलाओं की भी ड्यूटी काट दी गई। पांचों विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 कर्मचारी की ड्यूटी बदली गई। उनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों को भेजा गया। दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। 

अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई
रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारी मतदान समाप्त होने तक अपने विधानसभा क्षेत्र के हेडक्वाटर पर रहेंगे। एआरओ व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल से रिजर्व कर्मचारियों को अपने साथ लेकर गए हैं। रिजर्व कर्मचारी एआरओ के बिना अनुमति के कहीं नहीं जा सकेंगे। अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed