फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections 2019: Bhartiya Janta Party got ticket fight on social media

लोकसभा चुनाव 2019: भारतीय जनता पार्टी में सोशल मीडिया पर छिड़ा टिकट संग्राम

Tue, 05 Mar 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2019 11:03 AM IST
सार

  • समर्थकों ने किया बागपत विधायक योगेश धामा की दावेदारी का एलान,  दिल्ली में दो बार हाईकमान से मुलाकात कर चुके धामा

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: Bhartiya Janta Party got  ticket fight on social media
बीजेपी

विस्तार

चुनाव का एलान भले ही न हुआ हो, लेकिन सत्ता का संग्राम छिड़ चुका है। बागपत लोकसभा सीट पर रालोद, सपा और बसपा के उम्मीदवार रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे। भाजपा में टिकट को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी युद्ध छिड़ा हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


यहां से सांसद केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन टिकट पर बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने भी दावा ठोक दिया है। सोशल मीडिया पर विधायक प्रतिनिधि और समर्थक खुले आम धामा के लिए पार्टी का टिकट मांग रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि योगेश धामा दो बार दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर चल रहे सियासी युद्ध ने भाजपा के खेमे में ट्विस्ट पैदा कर दिया है। योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी की फेस बुक से सबसे पहले योगेश धामा के टिकट मांगे जाने की शुरूआत हुई।
  
इसके बाद पिछले करीब 15 दिन में फेस बुक पर धामा के समर्थक उनके समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। यही नहीं विधायक प्रतिनिधि ने एक पोस्ट पर यह भी लिखा है कि दिल्ली में एक बड़े नेता से मुलाकात हुई है। ऐसे में भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री के समर्थकों के अपने दावे हैं। टिकट किसे मिलेगा और चुनाव कौन लड़ेगा इस फैसले के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन इतना तय है कि विधायक ने टिकट का दावा कर सियासी जंग शुरू कर दी है।

कई बार साबित हुआ, भाजपा में सब ठीक नहीं
पिछले दो साल में कई बार ऐसे हालात बन गए हैं, इनसे यह प्रमाण मिलते हैं कि भाजपा में अंतर कलह है और सब कुछ ठीक नहीं है। नया उदाहरण पिलाना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा में जिले के तीनों विधायक मौजूद नहीं रहे। इससे मनमुटाव आम हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा विधायक योगेश धामा आम जनता के बीच जाकर बैठ गए। विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर भी कई बार समर्थक आमने-सामने आ चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि बागपत में भाजपा की सियासत दो खेमों में बंट गई है। 
विज्ञापन

भाजपा और जयंत के बीच मुकाबले के आसार
बागपत लोकसभा सीट पर मुकाबला भाजपा और सपा, रालोद, बसपा गठबंधन के बीच सीधा होने के आसार हैं। हालांकि भाजपा के रणनीतिकार चाहते हैं कि कांग्रेस यहां से मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारें, ताकि मुकाबला त्रिकोणीय बनें। 

रोड शो में सपाइयों ने भाजपा को कोसा
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष दिलबर जैदी के स्वागत में सोमवार को रोड शो का आयोजन किया गया। यह जैदी सोसायटी जेपी फार्म से शुरू होकर थाना नौचंदी, बाले मियां कब्रिस्तान, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, इमलीयान, शाहपीर गेट, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, निगार सिनेमा रोड, खैरनगर, छतरी वाला पीर आदि स्थानों से होकर गुजरा। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने की। संचालन अफ जाल सैफी ने किया।

इस दौरान आदिल चौधरी ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने वालों का संगठन है। नगर उपाध्यक्ष दिलबर जैदी ने कहा कि महागठबंधन इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। हापुड़ अड्डे पर शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी सरताज कुरैशी, महानगर प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी आदि ने स्वागत किया। हाशिमपुरा में गुफरान, आलम अंसारी, हाजी मेराजुद्दीन अंसारी, आफ ाक, इम्तियाज ने स्वागत किया। इस दौरान नईम खान, आफ ताब, कदीर अहमद, साकिर हसन, शरीफ खान रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed