फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 Ajit Singh will fight against BJP from Muzaffarnagar

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा को चुनौती देंगे चौधरी अजित सिंह, यहां से उतरेंगे मैदान में

Fri, 22 Feb 2019 11:37 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Ajit Singh will fight against BJP from Muzaffarnagar
चौधरी अजित सिंह - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से रालोद का चुनाव लड़ना तय हो गया है। भाजपा के खिलाफ चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी रहेंगे। सपा और बसपा ने संसदीय चुनाव के लिए तय की गई अपनी सीटों में मुजफ्फरनगर को भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बदले राजनैतिक परिदृश्य में रालोद ही मुजफ्फरनगर सीट पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने 11 फरवरी को शाहपुर की सत्ता परिवर्तन रैली में इस लोकसभा सीट पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के चुनाव लड़ने का साफ संकेत भी दे दिया था। बीते एक साल से भाजपा के खिलाफ उनके चुनाव लड़ने की रणनीति बन रही थी। रालोद मुखिया ने जिले में जन संवाद के जरिए जनता से सीधा संवाद जोड़ा था। जयंत चौधरी ने संगठन स्तर पर पार्टी को मजबूत किया। नगर पालिका चुनाव में भी चेयरमैन पद पर रालोद ने वैश्य समाज का प्रत्याशी लड़वाया, ताकि भाजपा को चुनौती दी जा सके। 
विज्ञापन


रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी होंगे। बागपत सीट से जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे, जबकि मथुरा पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट पर चुनाव हार गए थे चौधरी चरण सिंह
किसानों के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह वर्ष 1971 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, मगर उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर विजयपाल सिंह ने हरा दिया था। चौधरी साहब की हार राजनीति की सुर्खियां बनी थी। आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार चौधरी अजित सिंह बागपत को छोड़ कर मुजफ्फरनगर सीट से चुनावी रण में उतरेंगे। भाजपा से रालोद की चुनाव में सीधी टक्कर से यह सीट दिलचस्प हो गई है।

रालोद के दम पर बने कई सांसद
रालोद के गठबंधन से लोकसभा चुनाव में कई राजनीतिज्ञों को इस सीट पर सांसद बनने का मौका मिल चुका है, लेकिन रालोद का कोई जाट प्रत्याशी कभी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाया। भाजपा से कई जाट उम्मीदवार संसद में पहुंचे, जिनमें नरेश बालियान, सोहनवीर सिंह और डॉ संजीव बालियान शामिल है। वर्ष 2009 के संसदीय चुनाव में रालोद और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी अनुराधा चौधरी बसपा के कादिर राना से हार गई थी। रालोद के दम पर जनता दल के मुफ्ती मौहम्मद सईद, कांग्रेस के सईदुज्जमां और सपा के मुनव्वर हसन मुजफ्फरनगर सीट से सांसद बन चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed