{"_id":"5ca9e108bdec22147609f5dc","slug":"lok-sabha-elections-2019-after-alliance-rally-rahul-priyanka-will-change-mind-of-saharanpur-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के बाद सहारनपुर की जनता का मन बदलेंगे राहुल-प्रियंका, नौ अप्रैल को सीएम योगी की दोबारा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के बाद सहारनपुर की जनता का मन बदलेंगे राहुल-प्रियंका, नौ अप्रैल को सीएम योगी की दोबारा रैली
Sun, 07 Apr 2019 05:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने-अपने पक्ष में माहौल बदलने के लिए प्रत्येक पार्टी जोर आजमाइश कर रही है। पश्चिमी यूपी में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है जिसे लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटी हैं। रविवार को जहां देवबंद में गठबंधन की रैली में शामिल हुए आस पास के लोगों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं अब कांग्रेस सहारनपुर की जनता का मूड बदलने का प्रयास करेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आठ अप्रैल यानी सोमवार को यहां गांधी पार्क मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस समर्थक खासे उत्साहित हैं।
जिले में पहली रैली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी मंदिर दरबार से की थी। उनके बाद पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानौता में जनसभा की। सात अप्रैल को गठबंधन की रैली देवबंद में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस की जनसभा आठ अप्रैल को रखी गई है, जिसके लिए गांधी पार्क मैदान को चुना गया है।

इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर पहुंच रही हैं।
कांग्रेस की नजर में भी सहारनपुर की सीट अहम है, क्योंकि इस सीट पर दलित और मुस्लिम निर्णायक की भूमिका में हैं। कांग्रेस दोनों को एक करके जीत हासिल करना चाहती है। कांग्रेस अपनी इस रणनीति में कितना सफल हो पाती है, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। फिलहाल कांग्रेसी रैली की तैयारियों में जुटे हैं।
नौ अप्रैल को फिर से सहारनपुर आएंगे सीएम योगी
सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सहारनपुर आएंगे। सीएम गठबंधन और कांग्रेस की रैली के बाद नौ अप्रैल को मतदाताओं को साधेंगे। पहले योगी की रैली बड़गांव में होनी थी, लेकिन अब शहर के साउथ सिटी जगह तय की जा रही है।

लोकसभा चुनाव का प्रचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 मार्च को मां शाकंभरी के दर्शन कर किया था। मंदिर के निकट ही गांव नागलमाफी में चुनावी जनसभा की थी। मुख्यमंत्री एक बार फिर सहारनपुर आ रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि सीएम नौ अप्रैल को सहारनपुर आएंगे।
पहले उनकी रैली बड़गांव में होनी थी, लेकिन अब जगह बदलकर शहर के साउथ सिटी कर दी गई है। लगभग कार्यक्रम तय हो गया है। उधर, राजनीतिक जानकारों की मानें तो रविवार को गठबंधन और सोमवार को गांधी पार्क में होने वाली कांग्रेस की रैली की काट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सहारनपुर आ रहे हैं। वहीं, सीएम के आने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/