{"_id":"5ca90a62bdec22140966ecd4","slug":"lok-sabha-elections-2019-actress-taapsee-pannu-made-aware-of-voters-of-baghpat-for-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री तापसी पन्नू ने किया मतदाताओं को जागरुक, कहा- लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने किया मतदाताओं को जागरुक, कहा- लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी
Sun, 07 Apr 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा के सितारों ने बागपत के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। जौहड़ी में फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग में शामिल कलाकार रेडी टू वोट अभियान में शामिल हुए। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय जौहड़ी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा से भी मुलाकात की। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बागपत के लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम और एसपी शूटर दादी चंद्रो तोमर के जौहड़ी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पर सिनेमा के सितारे बागपत में चलाए जा रहे रेडी टू वोट अभियान में शामिल हुए। इस दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि लोग घर से निकले और अधिक से अधिक मतदान करें। सांड़ की आंख के निर्देशक और लेखक तुषार हीरा नंदानी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को घर से निकलकर बूथ पर जाकर मतदान करना चाहिए। आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। लोकतंत्र के मेले में शामिल हों और मतदान करें। अभिनेता विनीत कुमार ने भी वीडियो मैसेज के माध्यम से जागरूक किया। डीएम पवन कुमार ने कहा कि लोगों से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान फिल्म सांड़ की आंख के कंपोजर्स पंछी जालौनवी, शबाब साबरी, कुलदीप, विवेक, चाणक्य विशिष्ट, नौशाद अली ने संदेश जारी किए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/