फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, 64 percent polling was held in eight Lok Sabha seats in western UP

पहले चरण का मतदान संपन्न, पश्चिम यूपी की इन आठ सीटों पर हुआ 64.38 फीसदी मतदान

Fri, 12 Apr 2019 12:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, 64 percent polling was held in eight Lok Sabha seats in western UP
मतदाता - फोटो : अमर उजाला

सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनावी महासमर के पहले दौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। हालांकि वोटर पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इस चरण में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, जयंत चौधरी समेत कुल 96 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। कुल 96 दिग्गजों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर संसदीय सीटों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 64.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है। 
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। युवाओं व महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे। प्रमुख दलों के  प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की होड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक तो मतदान केंद्रों पर काफी संख्या में वोटर पहुंच रहे थे। लेकिन दोपहर में मतदान कुछ धीमा हो गया। अपराह्न तीन बजे से छह बजे के बीच फिर मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बहुत से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पहले चरण में 1.53 करोड़ मतदाता थे जिनमें से लगभग 97.24 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शुरू होने के बाद 89 ईवीएम व 428 खराब होने की शिकायतें मिलीं, जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 128 ईवीएम व 182 वीवीपैट बदली गईं।
 

इन पर रहेगी निगाहें
मेरठ - भाजपा से राजेंद्र अग्रवाल, गठबंधन से याकूब कुरैशी, कांग्रेस से हरेंद्र अग्रवाल
सहारनपुर - भाजपा से राघव लखनपाल, गठबंधन से फजलुर्रहमान, कांग्रेस से इमरान मसूद
मुजफ्फरनगर - गठबंधन से चौधरी अजित सिंह, भाजपा से संजीव बालियान
कैराना - गठबंधन से तब्बसुम बेगम, भाजपा से प्रदीप गुर्जर, कांग्रेस से हरेंद्र मलिक
बागपत - गठबंधन से जयंत चौधरी, भाजपा से सत्यपाल सिंह
बिजनौर - भाजपा से कुंवर भारतेंद्र, गठबंधन से मलूक नागर, कांग्रेस से नसीमुद्दीन सिद्दीकी
गाजियाबाद - भाजपा से वीके सिंह, कांग्रेस से डॉली शर्मा, गठबंधन से सुरेश बंसल
गौतमबुद्घनगर - भाजपा से महेश शर्मा, कांग्रेस से डॉ. अरविंद सिंह चौहान, गठबंधन से सतवीर नागर

कहां कितनी हुई वोटिंग (प्रतिशत में)
लोकसभा            2019          2014
सहारनपुर :         71.00        74.24
कैराना :             64.50          63.08              
मुजफ्फरनगर :    66.66         69.72
बिजनौर :          65.30            67.88
मेरठ :              63.72            63.11
बागपत :           63.90            66.72
गाजियाबाद        57.60            
गौतमबुद्धनगर     62.70

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed