फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha election results 2019: I am winning with a big margin of 1.5 lakh votes says Yakub Qureshi

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: मैं डेढ़ लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत रहा हूं : याकूब कुरैशी

Thu, 23 May 2019 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 May 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election results 2019: I am winning with a big margin of 1.5 lakh votes says Yakub Qureshi
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। वहीं मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से गठबंधन की ओर से हाथी पर सवार होकर मैदान में उतरे हाजी याकूब कुरैशी का कहना है कि वह लगभग डेढ़ लाख वोटों के अंतर से यह मैदान मार लेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपने चुनावी आंकड़े भी पेश किए।

विज्ञापन


इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनाव कुछ जुदा है। इस चुनाव को मुश्किल बनाया है सपा बसपा रालोद के गठबंधन ने। भाजपा की आसान दिखती राह निश्चित रूप से मुश्किल हो गई है। हालांकि मेरठ में टक्कर बराबर की है। भाजपा से राजेंद्र अग्रवाल तो गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी चुनाव लड़े हैं। इंतजार अब परिणाम का है। यदि पिछले चुनाव पर नजर डालें तो मोदी लहर में भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र अग्रवाल 2,32,326 मतों के भारी अंतर से जीत गए थे।

विज्ञापन

हालांकि उस चुनाव में गठबंधन नहीं था और सब अलग-अलग लड़े थे। बसपा प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाक  को 300655 मत मिले थे जबकि सपा उम्मीदवार शाहिद मंजूर ने 211759 मत प्राप्त किए थे। कांग्रेस प्रत्याशी नगमा को 42911 मत मिले थे। राजेन्द्र अग्रवाल को 532981 वोट मिले थे। यदि सपा बसपा के कुल वोट जोड़ लिए जाएं तो यह भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र अग्रवाल से मात्र बीस हजार ही कम थे। ऐसे में इस बार पेंच फंसा है। इस बार सपा बसपा साथ हैं तो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।

कैंट को देख लेंगे, बाकी सब में लीड
बकौल याकूब, ‘कैंट पर थोड़ा संशय है। हालांकि इस बार इस विधानसभा में मुझे काफी वोट मिले हैं और यहां का परिणाम चौंकाने वाला रहेगा। बाकी मेरठ शहर, दक्षिण, किठौर व हापुड़ विधानसभा में तय मान लो कि मैं ही लीड करूंगा। मेरी यहीं की लीड इतनी हो जाएगी कि भाजपा की कैंट से यदि थोड़ी लीड आई भी तो बाकी से कवर हो जाएगी। 

कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा 
याकूब कुरैशी का मानना है कि कांग्रेस उम्मीदार ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेेस से हरेंद्र अग्रवाल ने मेरठ से चुनाव लड़ा है। बसपा उम्मीदवार का मानना है कि हरेन्द्र अग्रवाल ने भाजपा के वोट बैंक में ही सेंध लगाई है। खास तौर से वैश्य वोटरों में से उन्हें खासे वोट मिले हैं जो भाजपा का नुकसान है।

यह मान रहे हैं जीत का गणित
याकूब कुरैशी अपनी जीत का गणित बताते हैं। कहते हैं ‘इस बार सबसे अहम है दलित मुस्लिम वोटों का समीकरण। इस सीट पर पांच विधानसभाओं में कुल 18,88,374 वोटर हैं, जिनमें से 12,15,104 वोट डाले गए। कुल 64.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुल वोटरों में नौ लाख से ज्यादा वोटर तो दलित मुस्लिम हीं हैं। इसके अलावा जाट, गुर्जर, वैश्य, ब्राह्मण, त्यागी, यादव आदि का भरपूर वोट भी मुझे ही मिला है। भाजपा से लोग नाराज थे। ऐसे सभी लोगों का वोट मुझे मिला है। ध्रुवीकरण का खेल भाजपा इस बार नहीं कर पाई है।

इन जगह मेरी पक्ष में पड़े तगड़े वोट
याकूब का दावा है कि कुछ क्षेत्र उनके इलाके में ऐसे हैं जहां उनके हिस्से में काफी वोट पड़े हैं। एकतरफा उनके पक्ष में मतदान हुआ है। ये उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। कुछ हिस्से हैं।

विज्ञापन

किठौर- बड़ा गांव, कुलीपुर, बहरोड़ा, शाहजहांपुर, राधना, इंचौली
दक्षिण- नई बस्ती, मलियाना, काशी, सौलाना, जाकिर कालोनी, लिसाड़ी रोड, फतेहउल्लापुर
शहर- पूर्वा अहमदनगर, खैरनगर, जाटव गेट, मकबरा, महेगरान, पूर्वा अहिरान,
कैंट- अब्दुल्लापुर, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, सोतीगंज
हापुड़- आवास विकास कालोनी, ईदगाह कालोनी, बाबूगढ़, असौड़ा
 

विधानसभा  कुल मतदाता  पड़े मत   प्रतिशत
किठौर  353458  247079      69.90
मेरठ कैंट 418042   248603  59.47
मेरठ शहर 305513  195855   64.11
मेरठ दक्षिण 453807  284613  62.72
हापुड़  357554 238954 66.80  
कुल  1888374  1215104 64.60


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed