फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha election, Minister Suresh Rana says some people are spokespersons of Pakistan in India

पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं आतंकियों को मारने का सबूत मांगने वाले: राज्यमंत्री सुरेश राणा

Fri, 22 Mar 2019 08:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Mar 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election, Minister Suresh Rana says some people are spokespersons of Pakistan in India
कार्यक्रम में बोलते गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सेना के जवान हमारी सुरक्षा में खड़े हैं, उनसे आतंकियों को मारने के सबूत मांगने वाले कभी राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, ऐसे लोग पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं और उसी की भाषा बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बेहट में विजय लक्ष्य 2019 युवा सम्मेलन के दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले हमारे बहादुर जवानों के शौर्य की पराकाष्ठा का गुणगान करने के बजाय देश के कुछ नेता आतंकियों को मारने के सबूत मांग रहे हैं। क्या उन्होंने कभी उन माताओं के दर्द को समझा है, जिसने अपने लाडले को सेना में भर्ती किया है और वह जवान जान हथेली पर रखकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर देता है।  
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो ठगबंधन है, असली गठबंधन तो युवाओं का हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे तो हमारे प्राइमरी स्कूल है, जहां से पढ़कर निकलने वाले हमारे युवा सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर राष्ट्र की रक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गोयल, सहारनपुर नगर निगम के महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशवंत राणा आदि ने भी विचार रखे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed